मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अटौला में अक्ष का झगड़ा गांव के ही निवासी आकाश, अभिनव, अभिषेक और गौरव से हो गया था। चारों आरोपियों ने अक्ष के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें अक्ष को चोटें आई हैं। मारपीट के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि गांव में अफवाह उड़ी कि अक्ष के पिता मोदी का अपहरण कर लिया गया है। जांच में पाया गया कि अपहरण नहीं हुआ है। फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के लिए अफवाह उड़ाई गई है। वह अपने घर पर है। केवल मारपीट हुई है। मारपीट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।