फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईको विलेज-1 सोसाइटी में दो सुरक्षाकर्मियों में मारपीट, फुटेज वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ईको विलेज-1 : दो सुरक्षाकर्मियों में मारपीट, फुटेज वायरल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित ईको विलेज-1 सोसाइटी में बुधवार को दो सुरक्षाकर्मियों में जमकर मारपीट हुई। घटना की सीसीटीवी फुटेज बृहस्पतिवार रात वायरल हो गई। सुरक्षा एजेंसी ने दोनों को नौकरी से निकाल दिया है। वहीं, डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर ने आरोपियों पर मामला दर्ज करने और सुरक्षा एजेंसी की जांच के आदेश दिए हैं। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, सुरक्षा एजेंसी पर भी आरोप लगे हैं। लोगों का कहना है कि सुरक्षाकर्मी ही इस तरह से मारपीट करेंगे तो निवासियों की सुरक्षा कैसे कर पाएंगे। शुक्रवार सुबह बिसरख कोतवाली पुलिस ने जानकारी दी कि सुरक्षा एजेंसी ने कार्रवाई कर दोनों सुरक्षाकर्मियों को नौकरी से निकाल दिया है। जबकि डीसीपी का कहना है कि सुरक्षा एजेंसी की भी जांच की जाएगी। अगर एजेंसी की कमी पाई जाती तो है तो उस पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें