दादरी (संवाद)। छौलस गांव में पैसे की लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुई गाली गलौज और मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई की गई है।जानकारी के अनुसार, गांव के दीपक और राजू का आपस में पैसे का लेनदेन चल रहा था। इसी चक्कर में दोनों में मारपीट हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है।