दादरी (संवाद)। दुजाना गांव में जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर पीड़िता की शिकायत पर महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दुजाना गांव निवासी पायल का परिजनों के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। आठ मई को वह अपने पति दीपक के साथ परिजनों से जमीन में हिस्सेदारी की बातचीत करने गईं थीं। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। पीड़िता ने कहा कि विरोध करने पर उनके और उनके पति के साथ मारपीट की। पुलिस ने मदन सिंह, मोहित, अनुज और भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।