रबूपुरा। रंजिश को लेकर कस्बे के ही मोहल्ले के दो पक्षों के लोगों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बा निवासी इरशाद ने पुलिस से शिकायत की है कि सोमवार को वह घर से दुकान जा रहा था। रास्ते में शमशाद, इरशाद, दानिश व आबिद ने उसे रोककर उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। संवाद