नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एक विश्वविद्यालय के गेट नंबर चार के बाहर मंगलवार दोपहर रेहड़ी चलाने वाले दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ गाली-गलौज व अभद्रता कर दी। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया है। उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र ओखला बर्ड सेंचुरी के पास चेकिंग कर रहे थे। दोपहर तीन बजे करीब उन्हें सडक़ पर मारपीट व जाम की सूचना मिली। वह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तब पता चला कि दुकानदारों के बीच ग्राहकों को बुलाने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पुलिस ने मौके से संजय, मनोज, बंसल कुमार व दर्शन कुमार को पकड़ लिया। ब्यूरो