फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: होली से पहले ही बसों के लिए मारामारी, तैयारियों पर अव्यवस्था भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

होली से पहले ही बसों के लिए मारामारी, तैयारियों पर अव्यवस्था भारी
- परी चौक पर डग्गामार बस पहुंचने से जाम जैसे हालात, रोडवेज बसों का इंतजार करते दिखे बड़ी संख्या में यात्री
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। होली से पहले ही रोडवेज की तैयारियां कमजोर साबित होती दिखाईं दीं। त्यौहार पर घर जाने के लिए निकले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। शनिवर को बड़ी संख्या में यात्री परी चौक पर रोडवेज बसों का इंतजार करते दिखे। वहीं, निजी बस बड़ी संख्या में परी चौक के आसपास डेरा डाले दिखीं। आलम ये था कि रोडवेज बस आती तब तक पांच निजी बस पहुंच जातीं। इससे यहां यातायात व्यवस्था भी बिगड़ गई और जाम जैसे हालात दिखे।
होली के त्योहार पर ग्रेटर नोएडा व आसपास रहने वाले बड़ी संख्या में लोग और नॉलेज पार्क में पढ़ने वाले छात्रों ने शनिवार से अपने घर जाना शुरू कर दिया। रोडवेज के अधिकारियों ने होली स्पेशल बस चलाकर फेरे बढ़ाए लेकिन व्यवस्था नाकाफी नजर आई। इसका खामियाजा यात्रियों को उठना पड़ा। यात्री धूप में बसों का इंतजार करते रहे। इससे यात्रियों को बस में सवार होने के बाद भी इंतजार करना पड़ता। निजी बस यात्रियों को परी चौक से बैठाकर थोड़ा आगे ले जाकर रोक लेतीं और सीट से भी अतिरिक्त सवारियों को बैठाने का प्रयास करतीं। रोडवेज बस आने पर यात्री और महिलाएं अपने बच्चों को लेकर सवार होने के लिए दौड़ पड़तीं।
विज्ञापन


दादरी में रोडवेज की बस नदारद, निजी बस वसूल रही ज्यादा किराया
दादरी में रोडवेज बसों की कमी को लेकर समाजसेवी डॉ. आनंद आर्य ने गाजियाबाद रोडवेज निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखा है। उनका आरोप है कि रोडवेज की बस बाइपास से होकर निकल रही हैं और दादरी में यात्री परेशान हैं। इसका लाभ निजी बस संचालक उठा रहे हैं और लोगों से अनॉप-शनॉप वसूल रहे हैं।

राजस्व को क्षति पहुंचा रहीं डग्गामार बस
नोएडा से ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ने वाली डग्गामार बसों पर लगाम नहीं लग पा रही है। रोडवेज के यात्रियों की संख्या के बराबर बसों का संचालन न कर पाने का लाभ नियम तोड़कर यात्रा कराने वाली बड़ी संख्या में बस चालक उठाते हैं। ये बस चालक राजस्व की क्षति पहुंचाते हैं। इसके बावजूद इन पर लगाम नहीं लग पाती। केवल अभियान चलाकर खानापूर्ति की जाती है।

हादसे का कारण बन चुकी हैं मॉडीफाइड बस
क्षेत्र से दूर दराज के शहरों और प्रदेशों तक यात्रियों को भरकर रवाना होने वाली ये बस कई बार हादसे का कारण बन चुकी है। चालक और संचालक बसों को मॉडीफाइड कराकर मुनाफे के लालच में डबल डेकर बना लेते हैं। इससे कई बार बसें हादसे और आगजनी का कारण बनती है। पिछले साल छठ पूजा के दौरान इस तरह की बसों में आगजनी की घटना के बाद पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की थी। लेकिन फिर से यह बसें बड़ी संख्या में मार्ग पर उतर आई हैं।
कोट
-डिपो की सभी 153 बसों को चलाया गया है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए होली स्पेशल बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। जिस रूट के यात्रियों की संख्या अधिक होती हैं, उसके लिए बस की व्यवस्था कराई जाती है। - विष्णु शर्मा स्टेशन प्रभारी, ग्रेटर नोएडा डिपो
विज्ञापन


फिटनेस चेक करने के लिए एआरटीओ को लिखा है पत्र : डीसीपी
होली पर डग्गामार बसों के मार्ग पर आने की आशंका के चलते एक सप्ताह पहले ही एआरटीओ और रोडवेज को पत्र लिखा था। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों पर एसीपी को निर्देशित किया जा रहा है। - अनिल कुमार, डीसीपी यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें