नोएडा। नयागांव में कहासुनी के बाद दुकानदार को पड़ोसी ने पीट दिया। इसमें दुकानदार के हाथ, पैर व सिर में चोट लगी है। इस मामले में कोतवाली फेज टू पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव के रहने वाले अरबाज की नया गांव में जूते चप्पल की दुकान है। सोमवार को दुकान के बाहर सामान रखने के दौरान पड़ोसी कामरान से कहासुनी हो गई। कामरान के साथ आकर फैजान भी अभद्रता करने लगा। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने मिलकर मारपीट कर दी। लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी धमकी देते हुए चले गए। कोतवाली प्रभारी विंध्यांचल तिवारी ने बताया कि इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो