फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रों के बीच मारपीट, वीडियो वारयल

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर(संवाद)। कोतवाली क्षेत्र की सुपरटेक अपकंट्री सोसाइटी में रविवार की शाम दो छात्र गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब 57 सेकेंड के वीडियो में छात्र एक-दूसरे पर डंडे से हमला करते दिख रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सोसाइटी में बने हॉस्टल में रह रहे छात्रों में मेडिकल की दुकान के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि किसी पक्ष ने शिकायत नहीं की है। वीडियो का संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें