फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध कब्जा छोड़ने के लिए पचास लाख रुपये मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कब्जा छोड़ने के लिए पचास लाख रुपये मांगे
विज्ञापन

नोएडा। सलारपुर गांव में भूमि से अवैध कब्जे को छोड़ने को लेकर आरोपियों ने पचास लाख रुपये की मांग की है। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश पर फेज दो थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। योगेश भाटी ने बताया कि वह सलारपुर का रहने वाला है। पिता चरन सिंह भाटी की जमीन सलारपुर गांव में है। जमीन के खसरा नंबरों में दीपक भाटी और उसका परिवार सह खातेदार थे। दीपक भाटी ने अपने पूरे भाग को प्राधिकरण को काफी समय पहले बेच दिया था। योगेश ने किराये के कमरे भी जमीन पर बना रखे हैं। आरोप है कि दीपक भाटी और अरुण भाटी अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। दीपक भाटी ने न्यायालय में वाद भी दायर किया था, जिसे निरस्त कर दिया गया। इसके बाद भी दीपक भाटी व उनके साथी पचास लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये देने से इन्कार करने पर बीते साल हथियारों के साथ आरोपी घर में घुस आए थे। थाने जाकर इसकी शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें