फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश के बाद धान की फसल के लिए खेत तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बरसात के बाद अब धान की बुआई के लिए खेत तैयार हो गए हैं। अब तक केवल 15 से 20 फीसदी खेतों में ही बुआई हो पाई थी। किसानों को बरसात का इंतजार था। जिन खेतों में पहले से बुआई हो चुकी है। उसमें पानी भरने से फसल को लाभ होगा। गौतमबुद्धनगर में दादरी, सदर और जेवर तहसील में करीब 24 हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन पर धान की बुआई होती है। अब तक केवल 15 से 20 फीसदी किसान ही अपने खेतों में धान की फसल की बुआई कर पाए हैं। किसान जयवीर ने बताया कि दो दिन की बरसात के बाद अब खेत धान की बुआई के लिए तैयार हो गए हैं। जिला कृषि अधिकारी विवेक दूबे ने बताया कि अब तक धान की फसल की बुआई नहीं हो पाई थी। बरसात के बाद अब धान की बुआई में तेजी आएगी। बरसात से धान के फसल के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था हो जाएगा। किसानों को आर्थिक लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें