दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के एनटीपीसी टाउनशिप परिसर में सफाईकर्मी की तबीयत बिगड़ने से उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को एनटीपीसी परिसर गेट के सामने लाकर मुआवजे की मांग को लेकर प्रर्दशन करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे एनटीपीसी चौकी प्रभारी ने समझा-बुझाकर शांत कर घर भेजा। एनटीपीसी चौकी प्रभारी रिषी कटियार ने बताया कि प्रतीम (51) निवासी ततारपुर एनटीपीसी टाउनशिप में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत था। शनिवार को दोपहर लंच में खाना खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।