दादरी। बिसाहड़ा अंडरपास के ऊपर दादरी बाइपास पर ट्रक का टायर फट गया। टायर बदलने के दौरान कैंटर ने परिचालक को टक्कर मार दी। परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि छपरौला गांव के समीप राम वाटिका कॉलोनी में सुनील कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उनके ट्रक पर अभिजीत कुमार परिचालक है। 4 अक्टूबर को बिसाहड़ा अंडरपास के ऊपर ट्रक का टायर फट गया। ट्रक के टायर को परिचालक अभिजीत कुमार बदल रहे थे। इस दौरान गाजियाबाद की तरफ से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का दिल्ली के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। ट्रक मालिक सुनील कुमार ने दो सप्ताह बाद चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद