फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जानलेवा हमला करने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। रोशनपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दनकौर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 7 जून को रोशनपुर गांव निवासी वीरेंद्र पर गांव के ही गौरव, चमन और परिवार के अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। हमले में वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित परिवार की तहरीर पर दनकौर कोतवाली ने प्राथमिकी दर्ज की थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते आरोपी गौरव और चमन को गिरफ्तार कर लिया। मामले में नामजद अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें