दनकौर। कस्बे में धनौरी रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान से बुधवार देर रात चोर लाखों रुपये कीमत के बिजली के तार और अन्य सामान चोरी कर लिया।नई बस्ती मोहल्ला निवासी मुकेश कौशिक ने बताया कि धनौरी रोड पर उसका तीन मंजिला मकान निर्माणाधीन है। कुछ दिन पहले ही मकान में लाखों रुपये खर्च कर बिजली की वायरिंग और अन्य विद्युत उपकरण लगवाए गए थे। बुधवार देर रात चोर मकान में घुस आया और करीब एक लाख रुपये कीमत के बिजली के तार व अन्य सामान चोरी कर ले गया। मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। संवाद