यमुना सिटी। जेवर में जमीन के फर्जीवाड़े के मामले में भाजपा जिला संयोजक एवं जेवर मंडल अध्यक्ष समेत 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता वीरपाल सैनी के मुताबिक जेवर के टप्पल रोड स्थित जैन अस्पताल के सामने उनकी 499.49 गज भूमि है। आरोप है कि मोहल्ला मांडलपुरिया निवासी केला देवी ने अनुचित लाभ लेने की नियत से 5 जुलाई 2025 को अवैध रूप से जेवर के मोहल्ला घोड़ी वाला निवासी प्रदीप कुमार जैन, मोहल्ला कानूनगोयान निवासी लवकेश शर्मा व मोहल्ला बनी इसराइल निवासी भाजपा जिला संयोजक रविन्द्र शर्मा एवं गांव दयानतपुर निवासी जेवर मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह उर्फ संजय रावत को भूमि हड़पने की नीयत से अवैध रूप से बैनामा कराया। गवाह बाबूलाल निवासी मॉडलपुरिया और टिंकू निवासी कानूनगोयान पर शिकायतकर्ता ने षड़यंत्र का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद