फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। रेलवे रोड पर कटहेरा मोड़ के समीप पुलिस ने जांच के दौरान दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि सोमवार को सुबह के समय पुलिस रेलवे रोड के कटहेरा मोड़ पर जांच कर रही थी। जांच के दौरान बुलंदशहर के नहर पुर गांव निवासी अशोक व मनोज बाइक पर सवार होकर ग्रेटर नोएडा की तरफ से आ रहे थे। पास आते ही पुलिस ने रोक लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो चाकू मिल गए। जब बाइक के कागजात मांगे तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। गहन पूछताछ में बताया कि यह बाइक चोरी की गई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें