दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित छपरौला गांव में सहारा जनहित आवास कॉलोनी के समीप पुलिस ने 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर सहारा कॉलोनी जनित आवास योजना छपरौला के समीप 40 वर्षीय व्यक्ति का मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।