दादरी (संवाद)। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर अजायबपुर रेलवे स्टेशन के पास एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग की गई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12419 दिल्ली की तरफ जा रही थी। जब एक्सप्रेस ट्रेन अजायबपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोक दिया गया। जिसके साथ ही ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रही पुलिस सक्रिय हो गई और मौके पर कानपुर के खानपुर गांव निवासी बिसंबर सिंह को पकड़ लिया गया। पुलिस आरोपी को पड़कर आरपीएफ कोतवाली ले गई और प्राथमिकी दर्ज की।