फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी का एल्युमिनियम तार और पिकअप बरामद, दो चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र में पुलिस ने जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया करीब चार कुंतल एल्युमिनियम का तार, एक चाकू और महिंद्रा पिकअप वाहन बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम शाहपुर गांव की पुलिया के पास जांच कर रही थी। इसी दौरान कच्चे रास्ते से एक पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया और तलाशी ली। वाहन में चार कुंतल एल्युमिनियम का तार बरामद हुआ। वाहन में दिल्ली के सीलमपुर निवासी मोहम्मद आसिफ और अमरोहा के करनपुर गांव निवासी चंद्रशेखर सवार थे। पूछताछ में दोनों ने बरामद तार चोरी का होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें