नोएडा। कोतवाली फेज-2 व फेज थ्री क्षेत्र में चोरों ने दो स्थानों पर लाखों की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। दोनों मामलों में संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज है। मामूरा गांव निवासी नीतू सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि 18 अक्टूबर की रात चोर उनके घर में घुस गए और घर से 12 हजार रुपये, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी कान के टॉप्स, एक सोने की चेन, एक लौंग, एक अंगूठी, बैंक ऑफ इंडिया का एक कार्ड चोरी करके ले गए। वहीं, एफकोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के फील्ड सुपरवाइजर सुभाष चंद ने फेज टू पुलिस से शिकायत की है कि उनकी कंपनी शहर में लगे आईएसटीएमएस के तहत सीसीटीवी कैमरों का संचालन करती है। इसकी एक साइट फूलमंडी चौराहा पर भी है। 14 अक्तूबर की रात अज्ञात चोर साइट का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो