फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यात्री रेलगाड़ी से दो अवैध वेंडर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी । दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर लोकल यात्री रेलगाड़ियों में खाद्य सामग्री बेचते हुए दो अवैध वेंडरों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से खाद्य सामग्री बरामद की गई है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर यात्री गाड़ी संख्या 64583 दिल्ली जा रही थी। जब ट्रेन डाबर चोला रेलवे स्टेशन के मध्य पहुंची तो सामान्य कोच की जांच के दौरान अनधिकृत रूप से बुलंदशहर के कहरोला गांव निवासी मनोहर लाल व जहीर खान खाद्य सामग्री बेच रहे थे। जब पुलिस ने उनसे वैध वेंडर सर्टिफिकेट मांगा तो वह नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों अवैध वेंडरों को पकड़ लिया। आरोपियों पर रेलवे अधिनियम के तहत दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें