फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नशीला पदार्थ खिलाकर युवक की बाइक-मोबाइल और पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। चौगानपुर गोलचक्कर पर चाय-समोसे में नशीला पदार्थ मिलाकर युवक को बेहोश करने के बाद बाइक, मोबाइल फोन और पर्स चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर ईकोटेक-3 कोतवाली कोतवाली पुलिस सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौगानपुर गांव निवासी राहुल के मुताबिक 13 अगस्त को वह गोलचक्कर के पास बाइक खड़ी कर दुकान से चाय और समोसा लेकर खा रहे थे। आरोप है कि किसी ने चाय या समोसे में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाने के बाद वह बेहोश हो गए। कई घंटे बाद होश आने पर उनकी बाइक, मोबाइल और पर्स गायब मिला। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें