रबूपुरा। कोतवाली पुलिस ने बैटरी चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की गई दो बैटरी और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया शनिवार रात जानकारी मिलने के बाद आरोपी मोहित गांव निवासी चचूरा, रबूपुरा को चचूरा नहर के रास्ते पर गांव कुटवाया की ओर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाने में पहले भी मामले दर्ज हैं। संवाद