फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेठानी ने देवरानी को पीटा, जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर के गांव सीरसा खादर में महिला के साथ उनकी जेठानी और भतीजे-भतीजियों ने जमकर मारपीट की। सीरसा खादर निवासी लक्ष्मी पत्नी ओमकार सिंह ने बताया कि वह संयुक्त परिवार में रहती हैं। 28 दिसंबर 2025 को वह घर पर अकेली थी। रात 9 बजे उसकी जेठानी कविता उसके कमरे में अपने बेटे जयदीप और दोनों बेटियों अरपना व प्रीति के साथ आ गईं। पहले जेठानी ने उससे गाली गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर सभी ने उसे जमकर पीटा। इसमें उसे गंभीर चोटें भी आई। लेकिन परिवार की इज्जत की वजह से वह शांत रही। महिला ने बताया कि अब लगातार उसे धमकाया जा रहा है और आए दिन मारपीट की धमकी दी जा रही है। वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें