यमुना सिटी (संवाद)। यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा के पास दिल्ली से आगरा जा रही एक कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। दिल्ली निवासी हेमंत कुमार ने बताया कि 11 अगस्त को वह अपने परिवार के साथ दिल्ली से आगरा जा रहे थे। जेवर टोल प्लाजा के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। इसमें हेमंत और उनके परिवार के लोगों को काफी चोटें आई। जिसके बाद उन्हें तत्काल जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग गया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। ब्यूरो