फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुल के नीचे खड़ी कार पर गिरा बिजली का तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। मंडी श्याम नगर कस्बे में दनकौर रेलवे रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे रविवार को अचानक एक बिजली का तार टूटकर फ्लाई ओवर के नीचे खड़ी स्विफ्ट कार पर गिर पड़ा। तार गिरते ही तेज चिंगारियां उठने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तार टूटने के तुरंत बाद बिजली विभाग को कई बार फोन कर सूचना दी गई, लेकिन काफी देर तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। करंट फैलने की आशंका के बीच स्थानीय लोगों ने सावधानी बरतते हुए कड़ी मशक्कत के बाद तार को कार से हटाया और रास्ता सुरक्षित कराया।बिजली विभाग के एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही टीम को निर्देश दिए गए हैं और समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें