रबूपुरा (संवाद)। गांव भोयरा में उधारी के रुपये मांगने पर सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। गांव भीकनपुर निवासी जवाहर गांव-गांव जाकर सब्जी बेचने का काम करता है। सोमवार को वह गांव भोयरा में सब्जी बेचने पहुंचा था। इसी दौरान उसने गांव निवासी ओमप्रकाश से अपनी पुरानी उधारी के 150 रुपये मांगे। आरोप है कि रुपये मांगने पर ओमप्रकाश नाराज हो गया और उसने जवाहर के साथ मारपीट की। जिसके बाद पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है।