फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: न्यायालय के आदेश पर ट्रैक्टर चालक-मालिक पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 16 Nov 2026 08:32 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। करीब 80 दिन पहले राजपुर कला गांव के पास एक ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार मुनेश देवी को टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल मुनेश देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर चोटों के कारण चिकित्सकों को उनका एक पैर भी काटना पड़ा था। परिजनों की शिकायत के बावजूद पुलिस ने पहले मामला दर्ज नहीं किया था। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है। मुनेश देवी 29 अगस्त को रक्षाबंधन पर मायके राजपुर कला आई थीं। वह खरीदारी कर दनकौर कस्बे से लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। उनके बेटे अमित ने पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पीड़ित परिवार ने न्यायालय की शरण ली। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि चीती गांव निवासी ट्रैक्टर चालक आकाश और मालिक सतीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें