फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन पर कब्जे की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-121 गढ़ी चौखंडी गांव में फर्जी कागजात तैयार कराकर जमीन हड़पने और विरोध करने पर पीड़ित परिवार के साथ मारपीट का प्रकरण सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना फेज-3 पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सतीश शर्मा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत में बताया कि गांव में उनकी पैतृक जमीन स्थित है। आरोप है कि दो व्यक्तियों सतीश और गोपाल ने फर्जी तरीके से अनुबंध करा लिया। आरोप है कि जब उन्होंने फर्जीवाड़े का विरोध किया, तो आरोपी आए दिन उनके घर में घुसकर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें