फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से पैसे वसूलने के आरोप से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक कंपनी पर बेरोजगार युवाओं से नौकरी का झांसा देकर पैसे लेने का आरोप लगा रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस जल्द ही संबंधित कंपनी के प्रबंधन से पूछताछ करने की बात कह रहे हैं। घटना का करीब चार मिनट का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें एक युवक दावा करता है कि संबंधित कंपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नौकरी के विज्ञापन जारी करती है। विज्ञापन देखकर आवेदन करने वाले युवाओं को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनी के कर्मचारी अभ्यर्थियों को नौकरी दिलाने का भरोसा देते हैं और उनसे 6 हजार 600 रुपये जमा कराते हैं। यह वीडियो सेक्टर-3 का बताया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें