नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने दो पहिया वाहन चुराने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस की टीम ने सेक्टर-55-56 की सड़क से आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से बाइक के पार्ट्स, घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों को खोलने वाले औजार बरामद हुए हैं। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान ई-रिक्शा सवार हरौला गांव निवासी इमरान और जेजे कॉलोनी सेक्टर-9 निवासी मोहम्मद सोनू को पकड़ लिया। ई-रिक्शा में दोपहिया वाहनों के पार्ट्स और उन्हें खोलने वाले औजार लदे हुए थे। पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि उन्होंने करीब एक सप्ताह पूर्व दिल्ली की वसुंधरा मार्केट से एक बाइक चोरी की थी।