फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डंपर ने साइकिल सवार युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-85 में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से मंगलवार को साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने डंपर चालक के खिलाफ कोतवाली फेज-2 में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मैनपुरी जिले के भाउपुर गांव निवासी माधुरी ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके पति प्रदीप कुमार (27) नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करते थे। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे वह कंपनी से साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-85 स्थित मदसरन कंपनी के सामने तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें प्रदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मृतक मूल रूप से मैनपुरी जिले के भाउपुर गांव के रहने वाले थे और फिलहाल परिवार के साथ नोएडा के फेज टू थाना क्षेत्र के इलावास इलाके में किराये पर रह रहे थे। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें