दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चोला वैर के बीच बिना वैध प्रमाण-पत्र के यात्रियों को लोकल पैसेंजर ट्रेन में खाद्य सामग्री बेचते हुए आरपीएफ ने एक अवैध वेंडर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रेलवे अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर लोकल पैसेंजर ट्रेन संख्या 64151 दिल्ली की तरफ से जा रही थी। जब चोला वैर के मध्य लोकल पैसेंजर ट्रेन पहुंची तो ट्रेन में यात्रियों को बुलंदशहर के अरनिया निवासी इसराइल खाद्य सामग्री बेच रहे थे। आरपीएफ ने ट्रेन में वेंडर से वैध प्रमाण-पत्र मांगा तो वह नहीं दिखा सका। आरपीएफ ने अवैध वेंडर को पकड़ लिया। संवाद