दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा गांव में खेतों की तरफ घूमने जा रहे युवक के साथ ईंट व सरियों से मारपीट कर घायल कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि अच्छेजा गांव में शोभित परिवार के साथ रहते हैं। 11 अक्टूबर को वह अपने घर से सुबह 10 बजे के करीब टहलने के लिए खेतों की तरफ जा रहा था। तभी अचानक संदीप , अनिल और अजय ने गाली गलौज शुरू कर दी। जब गाली देने से मना किया तो ईट, सरियों से मारपीट कर सिर फोड़ दिया। घटना की प्राथमिकी कोतवाली में संदीप, अनिल और अजय खिलाफ दर्ज कराई गई है।