फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रा को प्रताड़ित करने के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक द्वारा एक छात्रा को प्रताड़ित करने व अभद्रता करने का मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छात्रा परिवार के साथ रहती है। छात्रा के घर पर पड़ोसी युवक का आना-जाना लगा रहता था। युवक, छात्रा को घर से बाहर आते जाते परेशान कर दोस्ती करने के लिए दबाव बनाने लगा। मंदिर जाने का बहाना लेकर प्रसाद के नाम लेकर नशीले लड्डू खिला दिए और छात्रा के बेसुध होने पर अश्लील फोटो खींच लिए। जिनको लेकर ब्लैकमेल कर छात्रा को परेशान किया जाने लगा। छात्रा के परिजनों की ओर से इस घटना की शिकायत आरोपी के परिजन से भी की गई लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छात्रा के पिता ने कोतवाली में नामजद रिपोर्ट कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें