फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला की मौत की निष्पक्ष जांच के लिए डीएम से मिले परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। बिलासपुर कस्बे स्थित एक निजी अस्पताल में करीब 8 दिन पहले डिलीवरी के बाद महिला की मौत के मामले में परिजनों ने शुक्रवार को डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। झट्टा गांव निवासी सोनू ने बताया कि उसकी 28 वर्षीय बहन पूजा, जो कासना कोतवाली क्षेत्र के कुलीपुरा गांव की रहने वाली थी। 16 जुलाई को प्रसव के लिए बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। हालत बिगड़ने पर 17 जुलाई की रात पूजा की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से वे लगातार आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दनकौर कोतवाली और पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं, डीएम कार्यालय में अधिकारियों ने परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें