नोएडा (संवाद)। सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे सोमवार की सुबह एक वैन अनियंत्रित होकर कचरा उठाने वाली गाड़ी के नीचे घुस गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वैन के चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि वैन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद वाहनों का जाम लग गया। फेज-1 थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सामान्य कराया गया।