फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 34 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के नवादा गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ एटीएम बूथ में कार्ड बदलकर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत सोमवार को कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क से की है। पीड़ित जगत सिंह ने बताया कि रविवार को वह बिलासपुर कस्बे में स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने गए थे। इसी दौरान बूथ के अंदर मौजूद एक युवक ने मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड ले लिया। आरोपी ने कुछ देर बाद कार्ड वापस कर दिया और वहां से चला गया। कुछ समय बाद उन्हें खाते से 34 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें