फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और बच्चों को जबरन रखने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिसरख कोतवाली पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जोधपुर में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति, देवर, ननद और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न, का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का कहना है कि 25 जून 2019 को उसका नितिन उर्फ सोनू के साथ विवाह हुआ था। विवाह से उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। शादी के कुछ समय बाद ही पति ने मारपीट शुरू कर दी। महिला ने पति पर एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है। 9 दिसंबर 2024 को पति ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। दोनों बच्चों को अपने पास रख लिया। इस संबंध में प्रताप नगर थाने में शिकायत दी गई थी। महिला पुलिस थाना पश्चिम, जोधपुर ने शिकायत की जांच के बाद जीरो एफआईआर दर्ज की है। चूंकि घटनास्थल और पक्षकारों का स्थायी निवास गौतमबुद्धनगर के बिसरख क्षेत्र में है। इसलिए मूल एफआईआर अग्रिम विवेचना के लिए थाना बिसरख को भेज दी गई है। वहीं कोतवाली प्रभारी मनुेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

मोहम्मद बिलाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें