माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) के प्रबंध निदेशक ने रविवार को वेस्टर्न कॉरिडोर के न्यू दादरी से हरियाणा के साहनेवाल सेक्शन का निरीक्षण किया। फील्ड अधिकारियों के साथ डीएफसीसी नेटवर्क की दक्षता व क्षमता बढ़ाने को लेकर चर्चा की। प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने अंबाला के पास स्थित न्यू तलहेडी बुजुर्ग स्थित ट्रैक्शन सबस्टेशन का निरीक्षण किया और उपकरण, पावर सप्लाई सिस्टम, निगरानी तंत्र और सुरक्षा की कार्य प्रणाली को परखा। उन्होंने साहा स्थित सेवा धाम आश्रम में सीएसआर के माध्यम से ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित बच्चों के लिए विकसित एक आधुनिक सुविधा का उद्घाटन किया। यह बीमारी मांसपेशियों को कमजोर करती है। यहां पर बच्चों की देशभाल के लिए फिजियोथेरेपी उपकरध उपलब्ध कराए गए है। अंबाला में डीएफसीसी के टाइप-5 आवासीय क्वार्टर का भी उद्घाटन किया गया है। जहां डीएफसीसी के कर्मचारियों व उनके परिवार को बेहतर सुविधा मिलेंगी।