फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार में मारप टक्कर, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-63ए स्थित निजी होटल के बाहर कार में टक्कर मारने का विरोध करने पर तीन युवकों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। गाजियाबाद के गोविंदपुरम निवासी प्रशांत आनंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार की शाम करीब सात बजे उनकी बलेनो कार आइवरी लॉफ्ट होटल के गेट के सामने सड़क किनारे खड़ी थी। वह सामान रखने के लिए अंदर गए। आरोप है कि इसी दौरान अक्षय ने तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। प्रशांत आनंद ने अपनी कार को हुए नुकसान का विरोध किया तो अक्षय, उसका भाई अमन सिंह और दोस्त प्रशांत तोमर ने उनके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें