फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मकान का ताला तोड़कर नकदी और ज्वेलरी ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-36 में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। सेक्टर-36 निवासी प्रशांत अत्री ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 28 फरवरी की सुबह अपने मकान को बंद करके गांव गए थे। 5 मार्च 2026 को जब वह वापस घर लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखे करीब 35 हजार रुपये नकद और सोने के कुछ आभूषण चोरी हो गए। घटना के बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। चोरों ने होली का फायदा उठाकर घर बंद देखकर वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें