दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला गांव के समीप राज एन्क्लेव कॉलोनी में युवक के साथ घर पर मारपीट की गई। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि राज एन्क्लेव कॉलोनी में शेखर परिवार के साथ रहते हैं। 7 सितंबर की रात्रि में करीब साढ़े 11 बजे घर पर थे। तभी उनकी पत्नी काजल, भाभी रानी और उनके साले ललित ने गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। जिसमें वो घायल हो गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। किसी तरह जान बचाकर वो घर से निकले। उपचार कराने के बाद घटना की प्राथमिकी एक सप्ताह बाद कोतवाली में पत्नी, भाभी समेत तीन के खिलाफ दर्ज कराई गई है।