फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुकान पर लाठी-डंडों से हमला, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। फेज-2 थाना क्षेत्र के नया गांव में एक पैसे निकालने की दुकान पर हमला हुआ। इसमें दुकान संचालक के बेटे समेत चार लोग घायल हो गए। हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर उन्हें घायल किया। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। नया गांव निवासी मो. फिरोज आलम का बेटा रोशन गांव में आधार कार्ड से खाते से पैसे निकालने की दुकान चलाता है। सोमवार की रात करीब 9 बजे विक्रम कुमार, राकेश कुमार गुप्ता और एक अज्ञात व्यक्ति दुकान पर पहुंचे। तीनों ने रोशन, एहसान आलम, विक्की आलम और फिरोज आलम पर हमला किया। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें