संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा में कार ने युवक को टक्कर मारी, गंभीर घायल
नोएडा। सेक्टर-18 स्थित वेव मॉल के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दिल्ली निवासी हेमंत चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सेक्टर-27 के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हेमंत के पिता सुरेंद्र चौहान ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सुरेंद्र चौहान ने बताया कि उनका बेटा बृहस्पतिवार को जिम से लौट रहा था। वेव मॉल के एग्जिट गेट के सामने पीछे से आई कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से हेमंत बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की तलाश कर रही है।