नोएडा। सेक्टर-56 में सुबह की सैर पर निकले एक युवक से बाइक सवार तीन बदमाश मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। जिला रामपुर के गांव मोहम्मदगंज निवासी श्याम सिंह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। श्याम सिंह के मुताबिक, वह रोजाना पत्नी के साथ सुबह टहलने निकलते हैं। पांच अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे दोनों सेक्टर-56 स्थित डीएवी स्कूल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए तीन अज्ञात युवकों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।