नोएडा। एक छात्रा को रास्ते में रोककर धमकाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-49 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सेक्टर-49 निवासी एक शख्स ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को अभिषेक पोसवाल नामक युवक काफी समय से परेशान कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन उत्पीडऩ नहीं रुका। 22 जुलाई की रात अंशिता ट्यूशन से घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने रास्ते में उसे रोक लिया और जान से मारने की धमकी दी। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो