फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जलभराव की समस्या पर प्राधिकरण से मिले हाईराइज फेडरेशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। शहर में जलभराव की समस्या को लेकर नोएडा हाईराइज फेडरेशन के अध्यक्ष निखिल सिंघल ने नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश से मुलाकात की। करीब एक घंटे चली बैठक में विभिन्न सेक्टरों में जल निकासी, ड्रेनेज सफाई और स्थायी समाधान पर चर्चा हुई। निखिल सिंघल ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कराने और ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। ओएसडी इंदु प्रकाश ने बताया कि सेक्टर-100एक्स सहित कई क्षेत्रों में ड्रेनेज सफाई का कार्य चल रहा है और इसके लिए अलग बजट आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि नालों में प्लास्टिक और कचरा फेंकने से जलभराव बढ़ता है, इसलिए नागरिक सहयोग जरूरी है। साथ ही एओए से रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट और आंतरिक ड्रेनेज सिस्टम की नियमित सफाई सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें