फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसान को तमंचा दिखाकर लूटे 70 हजार, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर थाना क्षेत्र में किसान को तमंचा दिखाकर उससे रुपये लूटने का मामला सामने आया है। मंगरौली निवासी योगेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को वह अपने पिता के साथ हरियाणा के पलवल मंडी में अपनी मूंग बेचने के लिए गया था। 70 हजार रुपये में अपनी फसल बेंचने के बाद वह वापस लौट रहा था। यमुना पुल पार करने के बाद जैसे ही वह इस तरफ आया, एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे रोक लिया। बाइक सवार ने कहा कि वह सस्ते में फसल बेंच रहा है और बाजार का रेट खराब कर रहा है। आरोपी ने उसे बुलाया और बैठकर बात करने के लिए कहा।आरोपी ने आगे जाकर उसकी जेब में रखे रुपये देख लिए और तमंचे के बल पर रुपये छीन लिए। जेवर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें